मेरठ। लोहियानगर थाने का प्रभारी दरोगा सुमित तोमर को बनाया गया है। इससे पहले वह सठला चौकी प्रभारी थाना मवाना में तैनात रहे हैं। दरअसल लोहियानगर थाना प्रभारी योगेश चंद्र को दो दरोगाओं द्वारा धागा कारोबारी से 20 लाख की रंगदारी वसूलने के मामले में एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया था। उनके साथ दो दरोगाओं (महेश कुमार और लोकेंद्र साहू) पर भी कार्रवाई की गई थी। दोनों दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किया था। दोनो दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
सोशल मीडिया सैल प्रभारी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना को किठौर थाने का चार्ज दिया गया है। किठौर की साइफन चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर महेश कुमार को पल्लवपुरम का थानाध्यक्ष बनाया गया है। किठौर इंस्पेक्टर प्रताप सिंह को शिकायत के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है।
लोहियानगर थाने में तैनात अतिरिक्त इंस्पेक्टर अपराध नेत्रपाल सिंह को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। परतापुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम मोहनलाल को प्रभारी रिट सैल बनाया गया है। इसके साथ ही चौकी प्रभारी दौराला पुल थाना सरधना हरि सिंह को प्रभारी सोशल मीडिया सैल और पीआरओ बनाया गया है। इससे पहले शनिवार को एसएसपी ने पल्लवपुरम थानेदार इंस्पेक्टर रमेशचंद शर्मा को थाने से हटाकर मॉनीटरिंग सैल का प्रभारी बनाया था।