फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : बीमारी से तंग युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 15 Apr 2021 09:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
suicide - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र  निवासी एक युवती ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई की, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


सोफीपुर गांव निवासी प्रियंका काफी समय से बीमार चल रही थी, जिस कारण वह अवसाद में थी। प्रियंका ने बृहस्पतिवार को अपने कमरे में जाकर पंखे पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब युवती कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे।

युवती का शव पंखे से लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें