फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: मासूम बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदी महिला, मां बेटे की मौत, बेटी ने हाथ छुड़ाकर बचाई जान

Mon, 11 Jul 2022 01:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मलियाना रेलवे फाटक के पास रविवार शाम को एक महिला अपने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि महिला का पति शराब पीने का आदी है और वह उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो, हाथ छुड़ाकर जान बचाने वाली बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मलियाना रेलवे फाटक के पास रविवार शाम करीब चार बजे महिला आरती (32) अपने बच्चों संग दिल्ली से अमृतसर की ओर जा रही गोल्डन टेंपल मेल के सामने कूद गई। ट्रेन की टक्कर से आरती और उसके बेटे तनिष्क (8) की मौत हो गई जबकि बेटी काजल (10) हाथ छुड़ाकर भाग गई। इसके चलते उसकी जान बच गई। पुलिस के मुताबिक आरती पति शेरू के शराब पीने और उसके दूसरी महिला से संबंध के शक के कारण परेशान थी। महिला के शव के घर पहुंचने पर भी पति शराब के नशे में ही पड़ा मिला।

विज्ञापन


भोला रोड की रहने वाली आरती की शादी मलियाना जसवंत नगर निवासी शेरु के साथ हुई थी। शेरू गैस सिलिंडर डिलीवरी का काम करता है। बताया जाता है कि शेरू शराब पीने का आदी है और उसके दूसरी महिला से संबंध हैं। इसके चलते ही आरती और शेरू में अक्सर विवाद रहता था। आरती विरोध करती तो पति उसके साथ मारपीट करता था। रविवार को भी पति शराब पीकर पहुंचा और मारपीट करने लगा।

यह भी पढ़ें: UP: देवबंद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल के समीप मांस फेंकने पर हंगामा, वर्ग विशेष के लोगों का गांव में प्रवेश रोका
विज्ञापन


विवाद बढ़ा तो हताश होकर आरती अपने बच्चों तनिष्क और बेटी काजल को लेकर चल दी। वह मलियाना रेलवे फाटक के पास पहुंची। यहां काफी देर तक ट्रेन के आने का इंतजार करती रही। कुछ देर बाद जैसे ही गोल्डन टेंपल नजदीक आई तो बच्चों सहित उसके सामने कूद गई।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बेटी काजल हाथ छुड़ाकर भाग गई, लेकिन मां और बेटा ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर विवेक शर्मा का कहना है कि घटना के पीछे पति का शराब पीना और दूसरी महिला से संबंध सामने आ रहा है। अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें