फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं के छात्र ने कनपटी पर सटाया तमंचा और चला दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं के छात्र ने कनपटी पर सटाया तमंचा और चला दी गोली
विज्ञापन

बेहट(सहारनपुर)। गांव सलेमपुर गदा में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। मृतक जनता इंटर कॉलेज बेहट में कक्षा 11 में पढ़ता था। उसने तमंचा कनपटी पर सटा कर गोली मार ली, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस एवं सीओ विजय पाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया। छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर पहले तो परिजन तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में पुलिस के काफी समझाने पर ही शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा सका।
घटना बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे की है। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव सलेमपुर गदा निवासी शेखर (20) पुत्र प्रीतम शाम के समय अपने चचेरे भाई रवीश के साथ इश्हाकपुर चेंची गांव पास स्थित अपने खेत में बरसीम लेने गया । रवीश को बरसीम काटने की बात कहकर शेखर खेत के दूसरे कोने पर चला। रवीश ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह दौड़कर मौके पर पहुंचा, तो शेखर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। रवीश ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शेखर को उठाकर साढ़ौली कदीम सीएचसी ले गए, वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को उठाकर अपने घर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। मौके से पुलिस ने वह तमंचा भी बरामद कर लिया, इससे शेखर ने खुद को गोली मारी। पुलिस के अनुसार गोली तमंचा कनपटी पर सटाकर मारी गई है।
विज्ञापन

मृतक शेखर जनता इंटर कॉलेज बेहट में कक्षा 11 में पढ़ता था। पहले तो परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन सीओ विजयपाल सिंह वह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के काफी समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी।
विज्ञापन

शेखर ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह किसी को भी पता नहीं है। परिजन और ग्रामीण सकते में हैं। जवान बेटे की खून से लथपथ लाश देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता प्रीतम ने बताया, कि उन्हें भी पता नहीं चल सका, कि आखिर शेखर ने ऐसा क्यों किया?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें