लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी मोहम्मद सालिम पुत्र मोहम्मद कामिल सोमवार सुबह लापता हो गया था। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। सरधना थाना क्षेत्र के पोहल्ली में रह रहे रिश्तेदारों को नानू गंगनहर पुल पर उसकी स्कूटी खड़ी मिली। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंच गए और उसके गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई। मौके पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।