फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत

Wed, 21 Jun 2017 03:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
झमाझम बारिश
विज्ञापन
मेरठ में बुधवार को दोपहर 2:00 बजे से 3:15 बजे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से पहले तेज हवाएं चली फिर उसके तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान करीब आधा घंटे तक बारिश होती रही और लोगों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं गर्मी से भी लोगों को काफी राहत मिली। अभी भी बादल छाये हुए हैं और बारिश होने के पूरे आसार हैं। जून माह में पहले भीषण गर्मी और अब बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस माह में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री ने 35 साल का रिकॉर्ड पीछे कर दिया था। अब इन बीस दिनों में 50.1 मिमी बारिश पिछले आठ साल में सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। वहीं, सोमवार रात 40.7 और मंगलवार सुबह 1.3 मिमी बारिश हुई, जिससे दिन-रात का पांच डिग्री पारा धड़ाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून भी आने को तैयार

बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार जून में प्री मानसून बारिश ने गर्मी को कम किया है। जून माह में अब तक 50.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले आठ साल में सबसे ज्यादा रही है। बुधवार को मौसम इसी तरह रहेगा। 22 और 23 जून तक बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। मानसून 20 से 25 जून के बीच आने की संभावना थी। लेकिन बुधवार तक मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून जुलाई के प्रथम सप्ताह में पहुंचने की संभावना है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें