फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर भड़के रिजवी, कहा- इन्हें देश से बाहर करो

Wed, 21 Jun 2017 02:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सैय्यद गयारूल हसन रिजवी
विज्ञापन
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सैय्यद गयारूल हसन रिजवी ने कहा कि कश्मीर या जहां भी लोग पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाते हों, ऐसे लोगों को धक्के मारकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर आयोग में नहीं आता है, लेकिन ऐसे राष्ट्रद्रोह पर कोई भी चुप नहीं रह सकता है। इसलिए जिनके दिल में पाकिस्तान है, वह भारत छोड़कर पाकिस्तान जा सकते हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भाग लेने आये गयारूल हसन रिजवी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, अल्पसंख्यक उत्पीड़न के मामलों में कमी आ रही है। प्रदेश में यूपी सरकार को ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अल्पसंख्यक उत्पीड़न के मामले यूपी में भी कम हुए हैं। 

विरोधी देते हैं हवा
एक सवाल के जवाब में गैरूल हसन रिजवी ने कहा कि कैराना और सहारनपुर जैसी इक्का दुक्का घटनाएं हो सकती हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि भाजपा सरकार इसके लिए दोषी है। इस तरह के मामलों को विरोधी ज्यादा हवा देते हैं। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार मिला तो बोर्ड होंगे भंग
सैय्यद गयारूल हसन रिजवी ने कहा कि वक्फ की जमीनों पर कब्जे, कब्रिस्तान की दीवार बनाने में हुई बंदरबांट की शिकायतें लगातार आई हैं। जिसकी जांच हो रही है। यदि जांच में भ्रष्टाचार पाया गया तो निश्चित रूप से सिया सुन्नी वक्फ बोर्ड भंग होंगे। इस मामले में तेजी से जांच चल रही है। जांच सीबीआई को भी जा सकती है।
विज्ञापन

योग धर्म नहीं स्वास्थ्य से जुड़ा है

योग दिवस
अल्पसंख्यकों के योग दिवस पर आयोजित शिविरों में शिरकत के सवाल पर गयारूल हसन ने कहा कि योग किसी धर्म से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ा है। योग दिवस पर अल्पसंख्यक मोर्चा और आयोग दोनों शिविर आयोजित कर रहे हैं। इसके अलावा भी जहां कहीं भी शिविर आयोजित होंगे वहां अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शिरकत करेंगे।

अल्पसंख्यकों को दीं योजनाएं
अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सैय्यद गयारूल हसन रिजवी ने कहा कि भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास। इसी के तहत अल्पसंख्यकों के लिए अलग से योजनाएं लाई गई हैं। इसमें सीखो कमाओ, नई रोशनी, नई मंजिल, उस्ताद और अब गरीब नवाज स्किल डेवलपमेंट योजना लागू की है। इस गरीब नवाज योजना में प्रशिक्षण और रोजगार दोनों उपलब्ध कराए जाएंगे।  

ओउ्म की जगह बोल सकते हैं आमीन
योग शिविर में ओउ्म के ध्वनि उच्चारण के विरोध पर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ने कहा कि यह फिजूल का विवाद है। ओउ्म का कोई विरोध नहीं है, इसकी जगह आमीन या कोई दूसरे शब्द का ध्वनि उच्चारण किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने वंदेमातरम के विरोध  को भी गलत बताया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें