फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का मिलेगा उचित रेट, बाढ़ से मिलेगी राहत :चौहान

Mon, 27 Oct 2025 09:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर सांसद ने ब्लॉक कार्यालय में जनसमस्याएं सुनकर दिया भरोसा, अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन

हस्तिनापुर। खंड विकास कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने पहुंचकर जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद चंदन चौहान ने विकासखंड कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में गंगा किनारे रहने वाले लोगों की सबसे बड़ी समस्या बाढ़ है जिससे राहत के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने की फसलो का भी उचित रेट दिलाया जाएगा। जनसुनवाई में उन्होंने लोगों की समस्याएं जानी और मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने हस्तिनापुर में युवाओं के लिए रोजगार और हस्तिनापुर में उद्योग धंधे संचालित करने और किसानों को गन्ने का उचित रेट दिलाने, हस्तिनापुर में पर्यटकों के लिए चिड़ियाघर की स्थापना कराने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र उर्फ पप्पू प्रधान ने सांसद को खादर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। बाढ़ से होने वाले नुकसान के मुआवजे की मांग की। सोती नदी में पानी निकासी के लिए सफाई आदि की भी मांग की। इस अवसर पर करीब 150 लोगों ने अपनी समस्याये सासंद के समक्ष रखी। इस अवसर पर बीडीओ अमरीश कुमार, एडीओ पंचायत धीर सिंह, ग्राम सचिव रोहित, सौरव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें