हाल ही में भारतीय किसान यूनियन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 425 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य करने की मांग की थी। मांग पूरी नहीं करने पर किसान आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी थी। वहीं भाकियू के साथ ही अन्य किसान संगठनों ने इस रेट को नाकाफी बताते हुए किसानों के साथ धोखा बताया है।
भाजपा के नेताओं ने भी महंगाई को देखते हुए गन्ना रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की थी। बता दें पिछले चार साल में गन्ना उत्पादन लागत में भारी वृद्धि हुई है। इस हिसाब से किसानों को गन्ना रेट 400 से 425 रुपये प्रति क्विंटल होने की उम्मीद थी।
पंजाब और हरियाणा से कम रहा रेट
योगी सरकार ने पंजाब और हरियाणा से कम रेट घोषित किया है। पंजाब में 360 और हरियाणा में 362 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। जबकि इन दोनों राज्यो से यूपी में गन्ना उत्पादन लागत ज्यादा आ रही है।