फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना पर्यवेक्षक ने किसान पर प्राथमिकी दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद वितरण के समय किसान पर अभद्र व्यवहार व मारपीट का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बा खरखौदा में सहकारी गन्ना विकास समिति मोहिउद्दीनपुर के खाद गोदाम पर दो दिन पूर्व खाद वितरण के दौरान किसान द्वारा गन्ना पर्यवेक्षक के साथ मारपीट करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कस्बा खरखौदा स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मोहिउद्दीनपुर के खाद गोदाम पर तैनात गन्ना पर्यवेक्षक (समिति प्रभारी) अनुज कुमार के अनुसार दो दिन पहले मंगलवार को वह शासन के दिशा निर्देश के अनुसार किसानों को खाद व कीटनाशक दवा का वितरण कर रहा था। तभी गांव अतराडा निवासी किसान धनेश ने विभागीय नियमों के विपरीत अधिक यूरिया की मांग की। समिति प्रभारी ने विभाग के नियमों से ऊपर होकर यूरिया देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि किसान ने गोदाम इंचार्ज से हाथापाई और गाली गलौज करते हुए डंडे से पीटने का भी प्रयास किया। वहां मौजूद किसानों ने बीच बचाव किया। आरोप है कि फिर उक्त किसान चार-पांच अन्य लोगों के साथ गोदाम पर पहुंचा और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका व सरकारी कार्य में बाधा के मामले में आरोपियों के खिलाफ थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि अधिकारियों की तानाशाही चल रही है, जिस किसान पर आरोप लगाया जा रहा है उसकी उम्र करीब 60 वर्ष है। किसान द्वारा कोई मारपीट नहीं की गई बल्कि समिति प्रभारी अपने जानकार किसानों को नियमों से अलग खाद वितरण कर रहा था। इसका उन्होंने विरोध किया तो केंद्र प्रभारी ने झूठे मामले में फंसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें