फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानू गंगनहर पुल पर गन्ने से लदा ट्रक पलटा, मां-बेटा समेत चार लोग चपेट में आए, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नानू गंगनहर पुल पर गन्ने से लदा ट्रक पलटा, मां-बेटा समेत चार लोग चपेट में आए, एक गंभीर
विज्ञापन

सरधना। नानू गंगनहर पुल पर शुक्रवार शाम गन्नों से लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक ने अपनी चपेट में दो कार, चाय के खोखे ले लिए। कार सवार दो युवक व एक अन्य उसके नीचे दब गए, जिन्हें लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे तथा कर जेसीबी बुलवाकर ट्रक को मार्ग से हटवाया, तब जाकर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
शुक्रवार शाम सरधना के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सन्नू (35) पुत्र बब्बू झिंझाना निवासी साले सावेज के साथ कार में सवार होकर गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से मेरठ जा रहा था। नानू गंगनहर पुल पर पहुंचा तो जाम लगा मिला। उसने कार सड़क किनारे दबथुवा निवासी सुमित के चाय के खोके के पास खड़ी कर दी। दोनों कार से नीचे उतर गए। सरधना गंगनहर पुल की तरफ से गन्नों से लदा एक ओवरलोड ट्रक नानू पुल की तरफ जा रहा था। ट्रक एक तरफ झुका तो लोगों में अफरातफरी मच गई। सुमित व उसकी मां कुसुम ट्रक की चपेट में आ गई। उनके ऊपर कुछ ही गन्ने गिरे। लेकिन सन्नू और उसका साल सावेज पर गन्नों के नीचे दब गए। लोगों ने दौड़कर उन्हें बाहर निकाला। जिसमें सन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय व सीओ आरपी शाही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से कार को गन्नों से बाहर निकलवाया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। यदि कोई उसके अंदर होता तो उसका बचना मुश्किल था। इस दौरान मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने सरधना व नानू पुल से वाहनों का रूट डायवर्ट कराया। घंटो बाद ट्रक को रास्ते से हटवाया गया। शाम के समय मार्ग सुचारु हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें