फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एचटी लाइन का तार टूटने से जली गन्ने की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। समौली गांव के जंगल में बृहस्पतिवार को एचटी लाइन का तार टूटने से गांव पनवाड़ी निवासी किसान सुरेंद्र सिंह और गांव समौली निवासी किसान जमील की गन्ने की फसल जल गई। विद्युत निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। किसानों और मजदूरों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके खेत समौली गांव के जंगल में हैं। खेतों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार टूटकर उसके खेतों पर गिर गया। तारों से निकली चिंगारी के कारण गन्ने की फसल ने आग पकड़ ली। हालांकि, रात में पड़ रही ओस के चलते आग विकराल रूप नहीं ले सकी। किसानों ने आपूर्ति बंद कराकर आग पार काबू पाया, परंतु इसके बावजूद उन्हें काफी नुकसान हो गया। किसानों ने जर्जर विद्युत लाइन को बदलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें