शुगर मिल अधिकारियों ने किया गन्ना सर्वे
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के गांव में सर्वे के लिए लगी टीमों की जांच को टिकोला शुगर मिल और गन्ना सहकारी समिति के अधिकारी गन्ना सर्वे की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। वहां खेतों पर कार्य कर रहे किसानों से गन्ना बुवाई संबंधी जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने गन्ना सर्वे कर रही टीम से भी मौके पर जानकारी ली।
गन्ना विभाग द्वारा इस बार पूर्ण पारदर्शिता से गन्ने का सर्वे किया जा रहा है। गन्ना पर्यवेक्षक और सर्वे टीम किसानों के खेतों में प्लॉट वाइज गन्ने का सर्वे कर रही है। शुक्रवार को टिकोला शुगर मिल गए सीनियर केन मैनेजर पवन जैनर व केन मैनेजर अविनाश ठाकुर ने खादर क्षेत्र में सर्वे में लगी टीमों की जांच की। उन्होंने सराय खादर में सर्वे कर रहे टिकोला शुगर मिल के पर्यवेक्षक संदीप चौहान व सेंटर ऑफिसर नरेंद्र कुमार, मवाना सहकारी समिति के विनोद मिश्रा आदि के पास पहुंचकर सर्वेक्षण मशीन की जांच की।
टिकोला शुगर मिल के केन मैनेजर अविनाश ठाकुर ने बताया कि इस बार गन्ने का सर्वे ऑनलाइन किया जा रहा है। इसलिए सर्वे के दौरान किसान को अपने खेत पर मौजूद रहना होगा। उन्होंने बताया कि गन्ना विभाग के अधिकारी लगातार सर्वे कर रही टीम की चेकिंग कर रहे हैं जो भी सर्वे हो रहा है उसे तुरंत ई गन्ने की साइट पर दर्ज किया जा रहा है। जिससे किसान अपने गन्ना सर्वे की ऑनलाइन जानकारी ले सकें। सीनियर मैनेजर पवन जैन ने कहा कि टिकोला शुगर मिल की लगभग 30 टीमें गन्ना सर्वे कार्य में लगी हुई है जिन्हें जल्द गन्ना सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जून माह में ही गन्ना सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा अभी तक लगभग फीसदी गन्ना सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है।