फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों का किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका ईओ ने वार्डों कूड़ा कलेक्शन का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। पालिका
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने नगर क्षेत्र में पालिका द्वारा निर्मित शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित केयरटेकर को शौचालयों में अव्यवस्था मिलने पर सफाई व नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यह निरीक्षण लाइव मॉनिटरिंग के तहत उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, कचरा निस्तारण सहित अन्य सभी गतिविधियों को सुचारु रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों विपिन कुमार शर्मा, मनीष कुमार को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान सफाई पर्यवेक्षक मनीष कुमार, सफाई नायक अमित पर्चा, मोहन कुमार, बृजपाल सिंह, अमित चौटाला, जय चौबे, आकाश पार्चा और नवनीत पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें