यूपी के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर चलती कार में शॉर्टसर्किट होने से आग लग गई। हादसे में कार आग का गोला बन गई। कार सवारों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया हालांकि कार तब तक पूरी तरह से जल चुकी थी।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश निवासी नेकराज पुत्र लोधाराम, दिल्ली निवासी सुभाष पुत्र महेंद्र व ओमपाल पुत्र देव सिंह तीनों दिल्ली में किसी कंपनी में काम करते हैं। रविवार को कंपनी की छुट्टी थी। इसलिए तीनों दोस्त कार से हरिद्वार में दवाई लेने जा रहे थे।
हाईवे पर केएफसी होटल के पास अचानक चलती कार में तारों की वायरिंग में शॉर्टसर्किट होने से इंजन में आग लग गई, जिससे चलती कार आग का गोला बन गई। कार को नेकराज चला रहा था। उसने कार को आनन फानन में हाईवे पर ही रोक दिया। तीनों दोस्त कूदकर कार से बाहर निकल गए। इस दौरान कार सवार आग में झुलसने से बाल बाल बचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलवाया। दमकल कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया। ।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/