यूपी के बड़ौत में कोचिग कर साईकिल से घर लौट रहे एक छात्र के साथ तीन-चार युवकों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी युवक पुलिस को देखते ही बाइक पर सवार होकर वहां से भाग निकले।
जानकारी के अनुसार घायल छात्र सोनू नगर एक निजी स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। रविवार को वह अपने गांव वाजिदपुर से साईकिल पर एक कोंचिग सेंटर से घर लौट रहा था, तभी रेलवे रोड पर तीन-चार युवकों ने से रोक लिया और लात, घूसों व बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। छात्र का शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर घटनास्थल से भाग निकले। पुलिस ने युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र ने इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।