मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने दोहा डायमंड लीग में 3000 मीटर स्टेपल चेज में नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने 3000 मीटर स्टेपल चेज में प्रतिभाग करते हुए 9:13.39 मिनट का समय लेकर छठा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
इससे पहले पारुल ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप बुडापेस्ट 2023 में स्टेपल चेज 3000 मीटर दौड़ 9:15.31 मिनट का समय लेकर पूरी की थी। अब उन्होंने इससे भी कम समय लेकर दौड़ पूरी की है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पिता कृष्णपाल और उनके भाई राहुल ने भी उन्हें बधाई दी।
3,000 मीटर स्टीपल चेज में डायमंड लीग से पहले पारुल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
9:15.31 मिनट- वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप बुडापेस्ट, अगस्त 2023
9:24.28 मिनट- वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप बुडापेस्ट, अगस्त 2023
9:27.63 मिनट- 19वां एशियन गेम्स एचओसी स्टेडियम हांगझो, अक्टूबर 2023
9:29.51 मिनट- लास एंजिलिस ग्रांड प्रिक्स ड्रेक स्टेडियम, मई 2023
पारुल की उपलिब्धयां
स्वर्ण पदक – प्रथम स्थान 2023 एशियन गेम्स 5000 मी.
रजत पदक – दूसरा स्थान 2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपलचेज
स्वर्ण पदक- एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 बैंकाक
कांस्य पदक- एशियन चैंपियनशिप 2018 बैंकाक
अर्जुन अवार्ड- 2023
रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड-2023
ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग