फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवानों को मिली सफलता, 1000 फीट नीचे मिला विशु चौधरी

Wed, 03 May 2017 10:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
विशु चौधरी को निकालते सेना के जवान
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के धेवते विश्वास धूहन उर्फ विशु चौधरी को सेना के जवानों ने आखिरकार 1000 फीट की गहराई से उठा लिया। इसके लिए उन्होंने छह दिन कड़ी मशक्कत की। बताया जा रहा है कि आज शाम सात बजे तक सेना के जवान उसे बाहर लेकर पहुंचेंगे। सेना के जवानों के मुताबिक, उसके ऊपर आने पर ही पता चलेगा कि वह सलामत है या नहीं। क्योंकि घाटी में जो जवान उतरे हैं वो अधिकारियों को विशु के बारे में कुछ नहीं बता सकते, क्योंकि वहां पर नेटवर्क नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें कि 6 दिन पहले विशु भैरव घाटी में गिर गया था। आईटीबीएफ टीम ने परिजनों को बताया था कि ड्रोन कैमरे से सर्च ऑपरेशन के दौरान विशु भैरव घाटी की झाड़ियों में फंसा हुआ दिखा। अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन बीच में रोकना पड़ा। मंगलवार को टीम उसे निकाल लेगी। 

विशु अपने माता-पिता का इकलौता चिराग है और विशु की मां इकलौते चिराग की सलामती के लिए पिछले छह दिनों से घर में ही भूखी-प्यासी रहकर दुर्गा मां का पाठ कर रही हैं। इसके अलावा घर के सभी परिजनों और रिश्तेदारों को उसकी चिंता हैं। उसकी सलामती के लिए सभी दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवलोकपुरी कंकरखेड़ा निवासी विशु पुत्र मुकेश चौधरी पांच दिन पूर्व दोस्तों के साथ बाइक से गंगोत्री जाते समय रास्ते में सेना का ट्रक सामने आने पर करीब 500 फीट खाई में फिसल गया था। जबकि उसके दोस्त निशांत को सेना के जवानों ने सुरक्षित निकाल लिया था। रविवार को गंगोत्री से लौटे विशु के परिजन डॉ. योगेश चौधरी ने बताया कि रविवार को बर्फ पड़ने और बारिश होने के चलते सेना करीब एक घंटे ही सर्च अभियान चला पाई। इस संबंध में गृह मंत्री से भी मदद मांगी गई। बताया गया कि उनके निर्देश पर आईटीबीपी की यूनिट मौके पर पहुंच चुकी है। यूनिट के एक अधिकारी ने बताया कि ड्रोन कैमरे से पूरा एरिया सर्च किया जाएगा। वहीं, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और भाजपा नेता नीरज मित्तल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी रविवार को मुकेश चौधरी के घर पहुंचकर इस प्रकरण की जानकारी ली। साथ ही हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें