फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन आजाद ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी मेरठ को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। ज्ञापन में जलभराव, अवैध अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक जाम और पेड़ों के कटान जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया0।
विज्ञापन

युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव रिहान मलिक ने ज्ञापन में बताया कि कालंद चुंगी से केके पब्लिक स्कूल तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है, जिसे शीघ्र कराया जाए। नगर में जगह-जगह जलभराव और खराब सफाई व्यवस्था से लोग परेशान हैं। शिकायत करने पर नगरपालिका के अधिकारी शिकायतकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। नागरिकों ने नगर के 14 तालाबों पर अवैध कब्जों का मुद्दा उठाते हुए उन्हें कब्जा मुक्त कर पुनर्जीवित करने की मांग की। बिनौली मार्ग और कस्बा चौकी पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कर जाम की समस्या से निजात दिलाने, मंडी समिति और अन्य स्थानों पर कूड़ा जलाने पर रोक लगाने तथा अवैध रूप से पेड़ों के कटान की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें