मेरठ..कंवलजीत..हनुमान जयंती के उपलक्ष में सदर हनुमान चौंक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर
मेरठ। सदर थाने के सामने स्थित हनुमान मंदिर में बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। बृहस्पतिवार को रामायण पाठ की पूर्णाहुति हुई। मंदिर परिसर में विधिवत धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन और हनुमान का चोला श्रंगार हुआ। 11,000 किलो बूंदी का भोग भी अर्पित किया गया। भक्तजन भक्ति रस में झूमते दिखे और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। संरक्षक दिनेश गोयल, प्रबंधक गौरव गोयल समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और आरती में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। बृहस्पतिवार दोपहर चोला श्रंगार के बाद 12 बजे आरती कर भोग अर्पित हुआ। शाम को सुंदरकांड पाठ हुआ। गौरव गोयल ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 11:30 बजे आरती के बाद भंडारे का आयोजन होगा।