मेरठ। मेरठ सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स की बैठक बृहस्पतिवार को दीवान पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य ने भाग लेकर फीस के मुद्दे पर चर्चा की। इसमें तय हुआ कि 8 अक्तूबर तक नवमीं से बारहवीं की विभिन्न कक्षाओं की फीस व बोर्ड पंजीयन फीस जमा कराई जाए।
स्कूल निदेशक एचएम राउत ने शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य एके दुबे व सहोदय अध्यक्ष डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने स्वागत किया। प्रधानाचार्यों ने स्कूलों को पुन: खोलने पर विचार किया। कहा कि प्रदेश सरकार के नियमानुसार प्रशासन की गाइडलाइन के हिसाब से स्कूल खुलेंगे। सचिव जीपी सिन्हा, कोषाध्यक्ष दीपक भाटिया व सहसचिव अरुण प्रभा जैन आदि मौजूद रहीं।