फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गणना प्रपत्र के अलावा भी नया मतदाता बनने के लिए आवेदन जमा कीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसआईआर अभियान (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत गणना प्रपत्र के अलावा भी अब नया मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि शनिवार और रविवार को जनपद के 2758 बूथों पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बीएलओ मुस्तैद रहेंगे। दो दिन के बाद बीएलओ गणना प्रपत्र का डिजिटल ब्योरा फीड करेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि जनपद में करीब 27 लाख मतदाता हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलओ द्वारा सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। अभी काफी संख्या में मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने दो दिन विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार व रविवार को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर रहकर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक गणना प्रपत्र जमा कराने का कार्य करेंगे। मतदाताओं से अपील है कि वह बूथ पर जाकर अपना गणना प्रपत्र जमा कर दें। साथ ही जिन मतदाताओं ने वर्ष 2003 की जानकारी गणना प्रपत्र में नहीं दी। वह बीएलओ को व्हाट्सएप या बूथ पर जाकर जरूर बता दें। वर्ष 2003 में वह खुद मतदाता नहीं थे तो अपने पिता या संबंधित का नाम जरूर बताएं, जिससे आपका वोट बना है। अब बीएलओ ने नए मतदाताओं से भी फॉर्म लेना शुरू कर लिया। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या बीएलओ से फॉर्म-6 लेकर नया मतदाता भरकर जमा कर दें। ताकि नई वोटर लिस्ट में नए मतदाता का नाम शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें