फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की गर्म हवा से झुलसा वेस्ट यूपी 

Tue, 03 May 2016 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मई शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार का दिन सीजन का सबसे अधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान 43. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले वर्ष से यह करीब 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गर्मी के कारण लोगों के होश उड़े हैं।
विज्ञापन


पिछले दस बर्षों में दो मई को सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही सूरज ने आसमान से आग बरसानी शुरू कर दी थी। दोपहर में बाजारों कम ही लोग दिखाई दिए। दिन में सड़कें भी सूनी सी नजर आईं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार राजस्थान की ओर से आ रही गरम हवा वेस्ट यूपी के मैदानी इलाकों को गरम कर रही हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो गर्म हवा का असर अभी बना रहेगा।

कूलर दे रहे जवाब
भीषण गर्मी में कूलर भी जवाब देने लगे हैं। दिन में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के कारण मकानों की दीवारें भी तप रही हैं, जिस कारण रात में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


एकदम से आया उछाल 
गर्मी के तेवर में एकदम उछाल आया है। पिछले दो तीन दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा था। हवा में भी गर्मी का असर उतना नहीं था। लेकिन सोमवार को एकाएक पारा चढ़ गया। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष दस वर्षो का दो मई का तापमान 
वर्ष        अधिकतम 
2007      34.8 
2008      31.8 
2009     40.5 
2010     39.5 
2011     37.8 
2012     30.9 
2013     36.1 
2014     34.4 
2015     35.8 
2016     43.6 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें