फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दरोगा की पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट-मथुरा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
पति से विवाद के चलते मायके में रह रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा(मेरठ ) । बहसूमा क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर शकिस्त में उप निरीक्षक गौरव की पत्नी मनीषा ने गृह क्लेश के चलते मायके में बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मोर्चरी भेज दिया है।
जांच अधिकारी थानाध्यक्ष रविंद्र पंवार ने बताया कि गांव मौहम्मदपुर शकिस्त निवासी मनीषा (28) पुत्री सुभाष की शादी करीब दो वर्ष पहले बहसूमा के मौहल्ला कांकड़ोवाला निवासी गौरव के साथ हुई थी। गौरव वर्तमान में मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बरसाना थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। पुलिस के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच कथित तौर पर अन्य महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते मनीषा ने मायके में खुद को अकेला पाकर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए थाना प्रभारी को सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए। सीओ का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें