फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंची महिला को दरोगा ने मारे थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंची महिला को दरोगा ने मारे थप्पड़
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र में जेठ व देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। पति को बताया तो उसने भी बुरी तरह पीटा। थाने में शिकायत करने गई तो दरोगा ने उसे थप्पड़ मारे और बाहर निकाल दिया। ये सब आरोप लगाते हुए महिला ने इंसाफ की मांग की है। रविवार को वह एसएसपी से मिलने पहुंची, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
अलीगढ़ निवासी महिला की शादी 27 जून 2019 को टीपीनगर थाना क्षेत्र मेें ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही महिला के साथ ससुरालियों का विवाद रहने लगा। महिला ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन विवाद नहीं थमा। मजबूर होकर वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहने लगी। 12 नवंबर को जेठ व देवर आए और महिला से शादी में चढ़ाए जेवर मांगे। महिला के मना किया तो पति भी अपने घरवालों का साथ देने लगा। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद जेठ और देवर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पति के आने पर बताया तो उसने भी उसे पीटा और घर ताला लगाकर चला गया। महिला ने बताया कि उसका जेठ अपनी शादी के लिए उससे जेवर लेने आया था। शादी वाले दिन 16 नवंबर को पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की। महिला का कहना है कि पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरी नहीं कराई। उसने 17 नवंबर को थाने में पुलिस के सामने विरोध जताया, तो आरोप है कि एक दरोगा उसे थप्पड़ मारे और अभद्रता करके बाहर निकाल दिया। रविवार को फिर से देवर, जेठ आए और उससे बेटा छीनकर ले गए।
विज्ञापन

---
महिला थाने पर शिकायत लेकर पहुंची थी लेकिन उसने तहरीर देने से इंकार कर दिया। अब भी अगर वह कार्रवाई कराना चाहती है तो लिखित में शिकायत करे। दोषियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- विवेक यादव, एएसपी ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें