फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कार में टक्कर मारने पर दरोगा की जमकर पिटाई, कई घंटों तक रही गहमागहमी और फिर...

Sat, 12 Jun 2021 12:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कार में टक्कर लगने के बाद तीन युवकों ने दरोगा की पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई घंटों तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में तेजगढ़ी चौराहे के पास कार में टक्कर लगने के विवाद में तीन युवकों ने दरोगा की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा और तीनों युवकों को पुलिस थाने ले आई। घंटों गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन


ये था मामला
शास्त्री नगर निवासी दरोगा की पोस्टिंग अलीगढ़ में है। शुक्रवार देर रात दरोगा कार में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। तेजगढ़ी चौराहे के पास दरोगा की गाड़ी से एक वैगनआर कार में टक्कर लग गई। इस पर वैगनआर गाड़ी में सवार तीनों युवकों ने दरोगा की पिटाई कर दी। दरोगा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने वैगनआर को घेरकर तीनों युवकों को रोक लिया। दरोगा सादी वर्दी में था।

दरोगा के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जानकारी लगने पर दोनों पक्षों के लोग भी थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने की बात सामने आई थी। बाद में दरोगा व दूसरे पक्ष ने खुद ही समझौता कर दिया। इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें