फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 99 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नौ ब्लॉकों में मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आज प्रधान, बीडीसी और 99 पंचायत सदस्यों के लिए मतदान
विज्ञापन

मेरठ। पंचायत उप चुनाव के लिए जिले के 12 में से नौ ब्लॉक में शनिवार सुबह सात बजे से मतदान होगा। ब्लॉक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। माछरा ब्लॉक के गांव एत्मादपुर में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होगा। इसके लिए एक मतदान केंद्र और तीन मतदान स्थल बनाए गए हैं। जिले में 40 मतदान केंद्र और 72 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
जिन नौ ब्लॉकों में 99 ग्राम पंचायत सदस्य, एक प्रधान पद और परीक्षितगढ़ ब्लॉक के दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा। ग्राम पंचायत सदस्यों में जानी में 30, रोहटा में पांच, रजपुरा में आठ, खरखौदा में सात, मवाना में 17, हस्तिनापुर में दो, परीक्षितगढ़ में आठ, सरूरपुर में 22 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। वहीं, 14 जून को ब्लॉक स्तर पर ही मतगणना सुबह आठ बजे से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव संपन्न कराने के लिए आरओ, एआरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 400 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। पंचायत सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के कारण मेरठ, सरधना और दौराला में चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें