फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएसपी आवास के पास यूपी सरकार लिखी कार के बोनट पर स्टंट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
एसएसपी आवास के पास कार के बोनेट पर बैठकर स्टंट करते हुए। स्रोत वीडियो ग्रेप
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एसएसपी आवास के बेहद करीब एक युवक ने चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट किया। जिस कार पर यह स्टंट किया जा रहा था उस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


एसएसपी आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित कुटी चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। कार के बोनट पर युवक को बैठा देख सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ गई। इस घटना ने वीआईपी इलाके में पुलिस गश्त के दावों की पोल खोलकर रख दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी काफी दूर से स्टंट करते हुए आ रहे थे लेकिन रास्ते में कहीं भी पुलिस तैनात नहीं मिली।
जब कुछ राहगीरों ने इस खतरनाक स्टंट का विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उनके साथ अभद्रता की। दबंगई का आलम यह था कि आरोपियों ने अपनी सरकार होने का रौब झाड़ते हुए राहगीरों को धमकाया। इसी बीच एक जागरूक नागरिक ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

वीडियो वायरल होने और अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार के नंबर और आरोपियों की पहचान कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें