फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटिंग चैंपियनशिप में छात्रों ने जीते दो कांस्य पदक

विज्ञापन
सरधना। मेरठ में आयोजित चौथी आनंद प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में सेंट जेवियर्स वर
विज्ञापन
सरधना। मेरठ में आयोजित चौथी आनंद प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बीबीएसएसएम शूटिंग रेंज मेरठ की ओर से बलराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर में 31 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित चैंपियनशिप में क्षेत्र के युवा निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र अर्जुन सोम और छात्रा नित्या चौधरी ने उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। कक्षा 10वीं के अभय कुशवाह और कक्षा सातवीं के तेजस्व फोगाट ने भी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, प्रशिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने पदक विजेताओं और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें