मवाना। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर के शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई भव्य कार्यक्रम और रैलियां आयोजित की गईं।
एएस इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को आजादी के संघर्ष, बलिदानियों की आहुति और अनुशासन का महत्व समझाया। इसके पश्चात एसडीएम, क्षेत्राधिकारी पुलिस पंकज लवानिया, कोतवाली प्रभारी ब्रह्म सिंह त्रिपाठी, सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, महिला सशक्तीकरण प्रभारी रेनू सिंह, पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी और प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने मरीज ले जा रही एंबुलेंस को देखकर तुरंत तिरंगा रैली रोककर पहले एंबुलेंस को रास्ता दिया। बच्चों की इस संवेदनशीलता और मानवता को देखकर नगरवासियों ने जमकर सराहना की।
इसी क्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आशा भारती के नेतृत्व में छात्राओं ने भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। साथ ही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां बांटी गईं और हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें अदीबा प्रथम, बुशरा कक्षा 12 द्वितीय व बुशरा कक्षा 11 तृतीय रहीं।
आईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अक्षत शर्मा एडवोकेट, सुरेंद्र राणा, मास्टर सचिन आदि की उपस्थिति में छात्रों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और वंदे मातरम गाने के लिए प्रेरित किया गया।
ए एस इंटर कालेज में निकाली गई तिरंगा रैली में शामिल छात्राएं। (मवाना)
ए एस इंटर कालेज में निकाली गई तिरंगा रैली में शामिल छात्राएं। (मवाना)
ए एस इंटर कालेज में निकाली गई तिरंगा रैली में शामिल छात्राएं। (मवाना)