फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपाइयों ने घर-घर तिरंगा पहुंचाकर मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा अभियान के तहत नगर के विभिन्न मोहल्लों और बाजारों में पहुंचकर लोगों को तिरंगे वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया। तिरंगा मिलने पर लोगों में भी उत्साह नजर आया। अभियान के संयोजक ललित गुप्ता ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराने से लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, आलोक जैन, रक्षित गर्ग, सुभाष वेद, दीपक जैन, विमला अरोड़ा, प्रेमलता सक्सेना, उमा त्यागी, शालिनी सैनी, शंकर लोधे, शिवकुमार जैन, अमित पर्चा, प्रदीप कुमार, योगेश वर्मा नीटू, तरुण महेश्वरी, शानू जैन, इंदिरा जाटव, प्रदीप बुद्धिराजा, मोहित अग्रवाल, वीरेंद्र सैनी, सुमित वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें