फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति और पाठ्य सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, श्रद्धासदन की ओर से साधनहीन, पितृहीन एवं दिव्यांग विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य सामग्री और छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्षा छह से 12वीं तक अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर, पितृहीन एवं दिव्यांग छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रद्धासदन, हस्तिनापुर में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद पात्र विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें छात्रवृत्ति एवं आवश्यक स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाएगी।
अशोक जैन ने बताया कि इस सेवा कार्य का आयोजन दिवंगत अनीता जैन की स्मृति में प्रमोद जैन कागजी परिवार के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें