फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को बताया हस्तिनापुर का प्राचीन इतिहास

विज्ञापन
जैन स्थानक में आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में मौजूद मुख्य अतिथि स्र
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के नेतृत्व में विद्या भारती द्वारा संचालित जन शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों की दो दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन जैन स्थानक में हुआ। इसमें आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करने के लिए विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करने के लिए कस्बे के जैन स्थानक में कार्यक्रम आयोजित कराया। उद्घाटन प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप ने किया। इसमें प्रदेश के 14 जिलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रश्न मंच, गीत, कथा, चित्रकला, मूर्ति कला, लोक नृत्य, अंताक्षरी जैसे कार्यक्रमों में बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जन शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक हेमराज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के प्रतिभाओं का विकास कराना है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को हस्तिनापुर के इतिहास के विषय में बताया। हस्तिनापुर से जुड़े कई तथ्य भी उन्होंने छात्रों को बताए। कार्यक्रम में विद्यासागर जैन, रविंद्र सिंह, ओंकार सिंह, यशपाल सिंह, रजनीश, सत्यवीर, संदीप, पंकज, करणपाल, परविंदर, नवीन आदि का सहयोग रहा।

जैन स्थानक में आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में मौजूद मुख्य अतिथि स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें