मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय (एफईटी) ने एनआईटी जालंधर तथा ग्रेटर नोएडा की एवियोशियन टेक्नोलॉजी के सहयोग से दो से छह फरवरी तक ड्रोन टेक्नोलॉजी बूटकैंप का आयोजन किया।
पांच दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों को ड्रोन तकनीक के मूलभूत सिद्धांतों तथा व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। बूटकैंप में डॉ. गुरजोत कौर और प्रेम कुमार रावत ने ड्रोन की अवधारणाओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। एवियोशियन टेक्नोलॉजी के दीपांशु भारद्वाज ने ड्रोन असेंबली और उड़ान तकनीकों के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के व्यावहारिक सत्रों में छात्रों ने स्वयं ड्रोन असेंबल और उड़ाकर तकनीकी कौशल को लागू किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और रुचि में वृद्धि हुई। बूटकैंप का समन्वय डॉ. निखिल राठी ने किया। डॉ. विश्वास मिश्रा ने का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संकाय के डीन प्रोफेसर डॉ. मनोज कपिल ने कहा कि यह बूटकैंप उभरती तकनीकों में छात्रों को कुशल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।