फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैरा सिटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज से, 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
28 तक विक्टोरिया पार्क इंडोर स्टेडियम में होगा आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। खेल नगरी मेरठ एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की बड़ी खेल प्रतियोगिता का गवाह बनने जा रहा है। पैरा वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 14वीं नेशनल पैरा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन बुधवार से 28 फरवरी तक विक्टोरिया पार्क इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के 20 से अधिक राज्यों के लगभग 500 पैरा खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन 25 फरवरी को मुख्य अतिथि संजय विनायक जोशी द्वारा किया जाएगा, जबकि पूर्व विधायक उमेश मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पहले दिन लीग मुकाबले खेले जाएंगे। 27 और 28 फरवरी को नॉकआउट और फाइनल मैच आयोजित होंगे। यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चीन में प्रस्तावित विश्व चैंपियनशिप और जापान में होने वाले एशियाई पैरा खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक सहित कई मजबूत टीमें भाग लेंगी, जबकि मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम भी खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। चार दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन से मेरठ में खेलों का माहौल और उत्साह चरम पर रहेगा तथा पैरा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें