फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों को दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का भ्रमण कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। छात्रों को दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का भ्रमण कराया गया। कॉलेज की ओर से आयोजित एजुकेशनल टूर के तहत तीन बसों से छात्र-छात्राओं को दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन

विश्व पुस्तक मेले में उन्होंने विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, धर्म और अन्य विषयों पर आधारित पुस्तकों का अवलोकन किया और खरीददारी भी की। शैक्षिक भ्रमण में प्रो. मनोज कुमार, प्रो. अवधेश कुमार, प्रो. दानिश, प्रो. अमृत लाल, प्रो. नीलम, डॉ. अर्पणा चौधरी और डॉ. गौरव गोयल आदि शिक्षक मौजूद रहे। क्लब प्रकृति के बैनर तले संयोजिका प्रो. सुजाता मेनवाल, प्रो. डीएन दिवेदी, प्रो. विभा तोमर और डॉ. अर्पणा चौधरी की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सामने जरूरतमंदों को कंबल, चावल, दाल, मूंगफली और तिल से बनी खाद्य सामग्री बांटी।
स्वच्छ गांव और स्वच्छ सार्वजनिक स्थल विषय पर आयोजित गतिविधि के तहत शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर कमिश्नरी पार्क की सफाई की। इस दौरान स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया और गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग करने की विधि समझाई गई। इस कार्य में डॉ. रीना बंसल, डॉ. माही चौधरी, डॉ. आलिया और डॉ. वर्तिका का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें