फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों को शिक्षा, भविष्य की दिशा के लिए जागरुक किया

विज्ञापन
डीपीएम पब्लिक स्कूल का फोटो। (स्त्रोत स्कूल) बहसूमा।
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बा स्थित डीपीएम पब्लिक स्कूल में सोमवार को शोभित यूनिवर्सिटी के मेगा कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार की विशेषज्ञ की टीम ने आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों में शिक्षा, भविष्य की दिशा को लेकर जागरूकता व उत्साह उत्पन्न किया।
विज्ञापन


शोभित यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के तीन विभागों के शिक्षाविदों डॉ. नवनीत त्यागी, डाॅ. इकरा रशीद, डॉ. प्रियांक भारती ने छात्रों को बिजनेस मैनेजमेंट, वैश्विक मार्केटिंग, स्टार्टअप, उद्यमिता, कॉरपोरेट सेक्टर में बढ़ते अवसरों पर डिजिटल प्रदर्शन कर विस्तार से चर्चा की। छात्रों को लीगल ड्राफ्टिंग, कॉरपोरेट, लॉ न्यायपालिका, यूपीएससी, पीसीएस की वास्तविकता पर विस्तृत प्रस्तुति दी। डॉ. प्रियांक भारती ने बायोटेक, मेडिकल साइंस, फार्मा, रिसर्च, टेक्नोलॉजी के सेक्टर में भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानाचार्य जिया जड़ी ने कहा कि आज के दौर में सही कॅरिअर चयन अत्यंत महत्वपूर्ण है। शोभित यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने बच्चों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें