सरूरपुर। कस्बा हर्रा के सरधना-बिनौली रोड पर स्थित चौधरी बशीर खान इंटर कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा के हिसाब से 100 मीटर दौड़ में छात्रों ने भाग लिया।
सोमवार को आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन चेयरयैन कुंवर मोहम्मद अली ने किया। दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं के छात्र अब्दुल मन्नान ने पहला व सावेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं के छात्र अनस ने पहला व अरहम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 11वीं के छात्र में असलम ने पहला, सलमान ने दूसरा व कक्षा बारहवीं के छात्र अफ्फान ने पहला व मोहम्मद कैफ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अकील अहमद ने कहा कि रोजाना कुछ मिनट की दौड़ न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है बल्कि मानसिक रूप से भी इंसान को मजबूत बनाती है। सुबह की दौड़ से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम महसूस होती है। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, वसीम, परवेज, इसरार, सरवर आलम, मोहम्मद अनीस, नासिर हसन, लुकमान अली, पवन वर्मा, गयूर अली, अहसान अली, मोहम्मद मौजूद रहे।