फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों को कॉलेज सुविधाओं की दी जानकारी

सार

मेरठ में डीएन कॉलेज ने नए छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में समग्र विकास, अनुशासन और स्किल आधारित शिक्षा पर जोर दिया गया। प्राचार्य ने छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
डीएन कॉलेज में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएन कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। डीएन कॉलेज में शुक्रवार को नए छात्रों के स्वागत में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे अनुशासन, मूल्य और सेवा की भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ें। साथ ही उन्होंने कॉलेज की प्रगति और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और वातावरण प्रदान करने का आश्वासन दिया
विज्ञापन

कॉलेज के डीन प्रो. एमके यादव ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि छात्रों को महाविद्यालय में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रो. हिमांशु अग्रवाल ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) पर छात्रों को पीपीटी के माध्यम से जनकारी दी।
विज्ञापन

कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. दीपक कुमार ने अनुशासन को जीवन की सफलता की पहली शर्त बताते हुए विद्यार्थियों से इसे अपने आचरण का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्रो. अनुराग शर्मा ने स्किल आधारित शिक्षा के बढ़ते महत्व पर जोर दिया और छात्रों को अपनी क्षमता विकसित करने का संदेश दिया। डॉ. जिनेंद्र बोध ने कॉलेज में आयोजित होने वाले खेल-कूद प्रतियोगिताओं आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें