फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भाकियू ने भेजी तीसरी खेप

सार

सरूरपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए तीसरी बार राहत सामग्री भेजी। अब तक मेरठ से 60 टन सामग्री और 1500 लीटर डीजल भेजा गया है।
विज्ञापन
सरूरपुर। भूनी टोल प्लाजा पर ट्रक में पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजतें भाकियू कार्
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरूरपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री की तीसरी खेप भेजी। शुक्रवार को जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन

अनुराग चौधरी ने बताया कि तीसरी खेप में 10 टन अनाज और 500 लीटर डीजल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए प्रयासरत है। गांव भैंसा और काजमाबाद गून के किसानों ने सामग्री भेजी है। बताया कि लगातार पंजाब में नजर बनाए हुए हैं जिस सामग्री की आवश्यकता होती है वहां पहुंचाई जा रही है। अब तक लगभग 60 टन सामग्री और 1500 लीटर डीजल मेरठ से भेजा जा चुका है। उन्होंने आगे भी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान सत्येंद्र, मोनू, प्रमोद, बबलू, मनोज, प्रिंस, रविंद्र शर्मा, मोहित, चिंटू, ललित, दिनेश, ऋषिपाल, मनोज शर्मा, रणवीर, जसवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें