फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वच्छता के बारे में छात्राओं को किया जागरूक

सार

मेरठ के रधुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज में स्वच्छता विषयक निबंध प्रतियोगिता और छठ पूजा प्रोजेक्ट कार्यशाला आयोजित हुई। छात्राओं ने पारंपरिक सूप-छाछ बनाना सीखा। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने साक्षात्कार लेकर चयनित छात्राओं को नौकरी का अवसर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। रधुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज में शुक्रवार को इतिहास विभाग में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय स्वच्छता ही सेवा रहा। जिसमें अलग-अलग विभाग की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन इतिहास परिषद द्वारा किया गया। साथ ही कॉलेज के चित्रकला एवं रंगकला विभाग में छठ पूजा प्रोजेक्ट कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का संचालन चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना रानी ने किया। कार्यशाला में छात्राओं ने छठ पूजा के लिए सूप और छाछ का निर्माण करने की कला सीखी।
कार्यशाला में प्रो. अर्चना रानी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने बताया कि छठ पूजा हमारी परंपराओं का हिस्सा रही है। कार्यशाला में डॉ. नाजिमा इरफान, डॉ. पूनम लता, डॉ. गरिमा कुमारी, डॉ. हीना यादव और इंशा का सहयोग रहा। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय से साक्षात्कार के लिए ओम शरण त्रिपाठी उपस्थित रहे। साक्षात्कार में लाइफ इंश्योरेंस के बारे में जानकारी भी दी गई। चयनित छात्राओं को नौकरी के लिए चयन किया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन डॉ. सुनीता सिंह ने किया।कार्यक्रम में प्रो. अपर्णा वत्स, डॉ. अंजली गुप्ता और पूजा राजेरिया का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें