फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं काे किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार काे ‘केडीएफ स्टूडेंट्स अवार्ड सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सीनियर एडवोकेट एमपी शर्मा, विद्यालय डायरेक्टर आकर्ष मोहन, प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केडीएफ स्टूडेंट्स अवार्ड समारोह में 400 बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट अनुपम शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष केडीएफ व एडवोकेट हिना रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संस्था द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में 21हजार बच्चों को सम्मानित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल के आठ बच्चों ने प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार प्राप्त किया।
ग्रुप 1 में छठी कक्षा की पीहू ने प्रथम स्थान, गुंजन वर्मा ने द्वितीय और अभि नागर व प्रियांशी सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
ग्रुप 2 में आठवीं कक्षा की गुंजन तोमर प्रथम, सातवीं कक्षा की हिमांशी द्वितीय, सातवीं कक्षा के ऋषभ व आठवीं कक्षा की जिया तृतीय स्थान पर रहे। डायरेक्टर आकाश मोहन एवं प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने सभी अतिथियों को शाॅल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें