फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Fri, 19 Sep 2025 07:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा के थीम स्वच्छोत्सव पर विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

केंद्र की कार्यकारी अध्यक्षा डॉ. बबीता चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महर्षि दयानंद पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्रों को स्वच्छता शपथ दिलाई। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मेही लाल ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वच्छता और मोहल्लों, गांव में स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जानकारी दी। डॉ. वंदना ने छात्रों को आलू से संबंधित भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की और स्कूली कक्षाओं को साफ रखने के बारे में जानकारी दी। छात्रों से स्वच्छता से संबधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें सिमरन, शिखा, महक, मानवी सोम, गौरी, प्रिया व अन्य छात्रों को पुरस्कार दिया गया। छात्रा वैष्णवी ने शारीरिक स्वच्छता के साथ मानसिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम मे लगभग 35 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ. अशोक कुमार, अरविंद चौधरी, मनीषा, मुरारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें