माछरा। गढ़ रोड पर भटीपुरा गांव में स्थित उमालोक नर्सिंग काॅलेज में सोमवार को एड्स दिवस उपलक्ष में छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रैली निकालकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। रैली को काॅलेज चेयरमैन आलोक भटनागर ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। र्रैली का नेतृत्व श्रेयावली, आरिफ, असिस्टेंट प्रतिभा व सविता ने किया।
छात्रों के लिए एड्स को लेकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में असिस्टेंट प्रोफेसर भावना ने निर्णायक भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के संयोजन में हर्षिता का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में नसीम ग्रुप ने प्रथम व अमित ग्रुप ने द्वितीय स्थान पाया। विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें उप प्रधानाचार्य प्रो. डाॅ. हेमा सिंह ठाकुर जज रहीं।
चेयरमैन आलोक भटनागर ने नर्सिंग सेवा को लेकर छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया। दूसरी ओर काॅलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर प्रभु जे. ने छात्र-छात्राओं को एड्स से बचने के उपाय बताए। साथ ही नर्सिंग सेवा के दौरान खुद को एड्स के संक्रमण होने से कैसे बचाना आदि बातों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पर उज्ज्वल सिंह, रफी, शादाब, विपिन, रोहित आदि का सहयोग रहा।