फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शिरकत की

विज्ञापन
उकसिया गांव में सम्मानित करते हुए। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
दौराला/खरखौदा/मवाना। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को प्रोजेक्टर पर देखा। प्रधानमंत्री ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के विभिन्न टिप्स दिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षा को लेकर लाइव छात्र-छात्राओं को परीक्षा के विभिन्न टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि यह दिन सभी परीक्षार्थियों के लिए आता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं बल्कि अपनी तैयारी मजबूत करने की है। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षार्थी की तैयारी पूरी है तो अवश्य सफल होगा। उन्होंने विभिन्न टिप्स छात्र-छात्राओं को दिए। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उधर, राष्ट्रीय किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सभी बच्चों एवं स्टाफ ने ध्यानपूर्वक सुना। तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने का प्रधानमंत्री ने बच्चों से आह्वान किया। प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को सुनने के बाद बच्चों में उत्साह जाग्रत हुई है।



खरखौदा क्षेत्र की एसके एकेडमी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा के समय में होने वाले भय, तनाव से निजात पाने की सलाह दी गई। वहीं, बच्चों का मनोबल बढ़ाया और बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया। भावी योजनाओं को बनाकर उन पर अमल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उधर, मवाना के रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बच्चों को पीएम मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पर चर्चा को दिखाया गया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी, राहुल पोसवाल, लोकेश कुमार, अंकुर त्यागी, नीलू चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें