सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी की। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों और अभिभावकों के लिए अलग-अलग और संयुक्त खेल गतिविधियों का आयोजन किया। दौड़, रंग-बिरंगी टीम गेम्स और मनोरंजक माता-पिता प्रतियोगिताओं ने मैदान का माहौल जोश और उत्साह से भर दिया। प्रतिभागियों ने खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया और प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया। प्रिंसिपल डॉ. रोहित मेहरा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अभिभावक-विद्यालय संबंधों को भी मजबूत करते हैं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बाल दिवस : पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. आरसी पांडेय ने बच्चों से अनुशासन, नवाचार और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। पीईटी मुकुल सिंह और मंजू दुबे के निर्देशन में रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। वरिष्ठ वर्ग में अरावली सदन ने बाजी मारी। कनिष्ठ वर्ग में नीलगिरी सदन विजयी रहा। कार्यक्रम में रश्मि सिंह, प्रतिभा कौशिक, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार, पंकज दीक्षित, नीरज खंडूरी, शिल्पा, दीपक बाबूराव, मानव माथुर, मोहम्मइ सलमान और मांधाता सिंह रहे।