मोदीपुरम - एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला ओलंपियाड में परीक्षा देते विद्यार्थी।
कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थी शामिल हुएमोदीपुरम। भराला स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों ने अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस ओलंपियाड में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थी शामिल हुए।
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक और बौद्धिक क्षमताओं को परखना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित आदि के प्रश्नों को उत्साह के साथ हल किया। लगभग 27 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। स्कूल प्रशासन ने इस प्रतियोगिता परीक्षा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा की पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि हम अपने छात्रों की प्रतिभा और प्रयासों पर गर्व करते हैं। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में भाग लेना छात्रों के लिए एक अच्छा अनुभव है और इससे उन्हें अपनी क्षमताओं को और विकसित करने का अवसर मिलाता है। बताया कि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा से बच्चों को भविष्य में आने वाले साक्षात्कार में काफी मदद मिलेगी। अमर उजाला की यह शानदार पहल है। इससे छात्रों को अपनी कक्षा की परीक्षा आने से पहले ही तैयारी का मौका मिल जाता है।