फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फन कार्निवाल में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स की मेन विंग शाखा व गर्ल्स विंग शाखा में फन कार्निवाल में भाग लेने वाली छात्राएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। स्प्रिंग डेल्स की मेन विंग शाखा व गर्ल्स विंग शाखा में वसंत के रंग एसडीपीएस के संग फन कार्निवाल का आयोजन हुआ। फीता काटकर कार्निवाल का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम संतोष सिंह सीओ पंकज लवानिया, हस्तिनापुर रेंजर खुशबू उपाध्याय, सुभाष गुर्जर व धीरू यादव के साथ प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने गुब्बारों को हवा में छोड़ते हुए फन कार्निवाल की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने क्लासिकल गाने पर योग की मुद्राओं में नृत्य व आया वसंत पर आधारित शानदार प्रस्तुति देकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। संचालन दक्ष और वीर ने किया।
विज्ञापन

ग्रुप ए में अमन, अविका, कुंज, अरनव, तृप्ति, वेदांशी, आर्ची, वान्या रिजवी, आरुष, श्रेया, अशविका और विराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी रेस के विजेताओं में विराट, अनम, रुहान, विराज, आयरा, लीबा और अरीबा ने प्रथम स्थान पाया। ग्रुप सी रेस में प्रथम स्थान अनंत, आरव, मनप्रीत, अक्षिता, वाणी, स्माइल अनम, आरवी व आव्या ने पाया।
विज्ञापन

सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधक प्रबंधिका व प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

स्प्रिंग डेल्स की मेन विंग शाखा व गर्ल्स विंग शाखा में फन कार्निवाल में भाग लेने वाली छात्राएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें