फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में शनिवार से तीन दिवसीय नॉर्थ जोन सीबीएसई कलस्टर कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर रहे। 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के 291 स्कूलों की 450 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें 347 टीम छात्रों तथा 72 टीम छात्राओं की हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मैच में देव कृष्ण स्कूल ने इंद्रप्रस्थ स्कूल को शिकस्त दी। दूसरे मैच में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की टीम को लक्ष्य स्कूल ने मात दी। तीसरे मैच में सर्वोदय पब्लिक स्कूल की टीम ने संत एंजल्स स्कूल को मात दी। अंडर 17 बालिका ग्रुप के पहले मैच में विजय विद्यापीठ ने ग्रेवाल जूनियर हाईस्कूल को हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में ग्रीन फील्ड स्कूल की टीम ने नेहरू इंटरनेशनल टीम को हराया। तीसरे मैच में एसके विद्या मंदिर की टीम ने केके एजूकेशनल की टीम को शिकस्त दी। अंडर 17 बालक वर्ग के पहले मैच में होली हैवन पब्लिक स्कूल की टीम ने ग्रीन फील्ड जूनियर हाईस्कूल को शिकस्त दी। दूसरे मैच में पावटी ग्लोबल स्कूल की टीम ने इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल की टीम को हराया। अंडर 19 बालक वर्ग में संत पॉल की टीम ने देहरादून पब्लिक स्कूल को हराकर जीत दर्ज की। अंडर 19 बालिका वर्ग में महामाया बालिका इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। नोएडा एजूकेशन एकेडमी ने जीनियस पब्लिक स्कूल को हराया। इस दौरान द्रोण पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय त्यागी, डायरेक्टर अंकित त्यागी, चेयरपर्सन छाया त्यागी, शिखा त्यागी, प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता, रविंद्र, ललित, कपिल, सियानंद, पुनीत राजपूत, सोनू सिंह, अमरपाल, साक्षी, सुषमा आदि मौजूद रहे।
ओलंपिक में देश को पदक दिलाना सपना : नितिन
सरधना। बागपत के गांव मलकपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर का कहना है कि वे पहलवान बनना चाहते थे, लेकिन स्कूल में शिक्षकों की प्रेरणा से वे कबड्डी खिलाड़ी बन गए। नितिन ने बताया कि कबड्डी खेल गांव से शहर और मिट्टी से मैट तक जा पहुुंचा है। उनका सपना देश को ओलंपिक में पदक दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें