फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचनाधिकार दिवस पर संगोष्ठी

विज्ञापन
मवाना इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित गोष्ठी में विचार रखते हुए वक्ता। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
सूचनाधिकार दिवस पर संगोष्ठी
विज्ञापन

मवाना। परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित मवाना इंटरनेशनल एकेडमी में शीर्षक फाउंडेशन के तत्वाधान में सूचनाधिकार दिवस के अवसर पर संगोष्ठी हुई। आटीआई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन अय्यूब कालिया ने कहा कि जन सूचनाधिकार एक्ट से समाज को लाभ हुआ है, लेकिन कुछ लोग इस कानून का दुरुपयोग भी कर रहे हैं, जो गलत है। मुख्य वक्ता संजय गुप्ता ने आरटीआई कानून व उससे संबंधित धाराओं के बार में जानकारी दी। मुख्य वक्ता मवाना एजूकेशन सोसाइटी के सचिव डॉ. असलम एडवोकेट ने कहा कि एक्ट से देश से भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शाहजहांपुर नगर पंचायत के चेयरमैन तबारक उल्लाह खान ने कहा कि आरटीआई एक्ट ने समाज को नई दिशा दी है। मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अनिल जंगाला ने कहा कि आरटीआई कानून ने गरीब एवं पिछडे़ लोगों को उनका हक दिलाने का कार्य किया है। जावेद मलिक ने आरटीआई को ताकतवर बताया। यूसुफ कुरैशी, रिहानुद्दीन, अधिवक्ता गजेंद्र पाल सिंह चौहान, विकास रस्तौगी ने भी विचार रखे। अध्यक्षता अधिवक्ता ब्रजपाल सिंह धनगस ने की। मुख्य संयोजक शीर्षक फाउंडेशन से कृष्णपाल एडवोकेट ने अतिथियों का आभार जताया। महताब एडवोकेट, अहतेशाम मलिक, आजाद मलिक, राजवर्धन वर्मा, एसडी शर्मा, अमीर आजम, गोविद गुप्ता, दीन मोहम्मद, ताजू, कुलदीप चौधरी, भान सिंह एडवोकेट व पुन्नूराम बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें